प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब:आबकारी मंत्री बोले- बोतलें ब्रांड युक्त और क्वालिटी वाली होंगी, नीति में कोई बदलाव नहीं

आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति के तहत अब शराब दुकानों में मिलने वाली अधिक और पाव शराब की बोतलें प्लास्टिक में उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पहले जैसी व्यवस्था ही लागू रहेगी। आबकारी मंत्री ने बताया कि अब जो अधिक और पाव की बोतलें होती हैं, वह अच्छी गुणवत्ता वाली प्लास्टिक बोतल में आएंगी। लखनलाल देवांगन ने कहा कि बोतलें ब्रांड युक्त और क्वालिटी वाली होंगी। इसकी तैयारी आबकारी विभाग कर रहा है। जल्द ही यह बोतलें दुकानों में उपलब्ध हो जाएंगी। पहले जो नीति लागू थी, वही जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। साल में सिर्फ 4 दिन शराब दुकान बंद आबकारी नीति के तहत साल में केवल 4 दिन शराब दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। होली के दिन शराब दुकान खुलने की चर्चा को लेकर मंत्री ने कहा कि इस पर निर्णय कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि साल में 3 दिन कलेक्टर को दुकान बंद कराने का अधिकार दिया गया है। कलेक्टर तय करेगा कि होली पर दुकान खुली रहेगी या बंद। होली पर दुकान खुलने को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होली के दिन शराब दुकान खुलने की चर्चा को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का मानना है कि यदि होली के दिन दुकान खुली रही तो हुड़दंग बढ़ सकता है।मारपीट की घटनाएं हो सकती हैं। शराब दुकानों के पास विवाद की स्थिति बन सकती है। इसी वजह से दुकान बंद रखना बेहतर होगा। कुछ लोगों का कहना है दुकान खुली रहे तो फायदा होगा कुछ मदिरा प्रेमियों का कहना है कि अगर होली के दिन दुकान खुली रहेगी तो लोग एक दिन पहले अधिक शराब नहीं खरीदेंगे। इससे लोग सीमित मात्रा में शराब लेकर सेवन करेंगे। होली के दिन शराब दुकान खुलने की चर्चा से कुछ लोग खुश नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग इस फैसले को लेकर निराश भी हैं। दुकान कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है परेशानी होली के दिन दुकान खुलने की स्थिति में शराब दुकान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने दुकानों के आसपास निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *