फगवाड़ा यूनिवर्सिटी की छत से कूूदा छात्र, मौत:जालंधर में सुसाइड के पहले लगाया स्टेटस, मानसिक परेशान चल रहा था

फगवाड़ा यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फिल्लौर के गांव सलेमखुर्द निवासी निखिल के रूप में हुई है। फगवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने छत से कूदकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि छात्र निखिल रोजाना की तरह सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी आया था। कुछ दिनों से परेशान चल रहा था छात्र जांच के दौरान यह भी सामने आया कि निखिल ने आत्महत्या करने से पहले अपने स्टेटस में सुसाइड के बारे में जिक्र किया था। इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी की छत से छलांग लगा दी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वे पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *