फग डोल जतरा मेला समिति की बैठक हुई, होलिका दहन 1 मार्च को व डोल यात्रा 4 को

फग डोल जतरा मेला समिति की बैठक मंगलवार को चुटिया में की गई। इसमें होलिका दहन व डोल यात्रा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि वर्ष 1685 के प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी एक दिन पूर्व होलिका दहन किया जाएगा। निर्णय के अनुसार एक मार्च को रात 10.25 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, 4 मार्च को दोपहर 2 बजे से डोल यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष विजय तिर्की, मुख्य संरक्षक विजय कुमार साहू, महंत गोकुल दास, नगर पुरोहित शशि भूषण पांडेय, कृपा शंकर महतो, बैजनाथ केसरी, राणा नायक, आशीष कुमार, आयुष साहू, अनीश साहू, राहुल साहू, गोलू साहू, संकेत साहू व अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *