फतेहगढ़ के पादरी की पत्नी से जालंधर में गैंगरेप:पास्टर ने सिर पर हाथ रख बेहोश किया, फिर बनाए संबंध; पैसे देने बुलाया था

जालंधर में श्री फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ जालंधर के ही एक पादरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपी फारिस मसीह पुत्र तेज मसीह, परगट सिंह उर्फ ​​जोसेफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और वीरबल निवासी जीसस विला, गार्डन कॉलोनी जालंधर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस दर्ज होने की पुष्टि थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ भूषण कुमार ने की है। उन्होंने कहा- फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पैसे लेने जालंधर आईं तो आरोपियों ने की वारदात पुलिस को दिए गए बयानों में फहेतगढ़ साहिब के रहने वाले पास्टर की पत्नी ने कहा- वह ईसाई समाज से संबंध रखती हैं और अक्सर वह धार्मिक प्रचार के लिए वह पंजाब के विभिन्न जिलों में आती जाती रहती हैं। उनके साथ उनके पति और अन्य लोग भी होते हैं। जालंधर में के पास्टर फैरिस मसीह उनके जानकार थे और उनके साथ वह जालंधर में प्रचार कर चुकी थी। जिसके चलते उनकी आपस में बातचीत होती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फैरिस से उन्होंने पैसे लेने थे। उक्त पैसा लेने के लिए वह जालंधर आईं थी। उसी दौरान उनके साथ आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। पिछले साल जुलाई माह में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस बता दें कि ये सारा घटनाक्रम पिछले साल यानी 2024 में हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा- पीड़ित महिला अपनी एक महिला जानकार के साथ जालंधर आई थी। उसे पैसे लेने के लिए फैरिस मसीह ने ही बुलाया था। पीड़ित ने उन्हें बयानों में कहा- जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो फैरिस ने आशीर्वाद के तौर पर उनके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गईं। पीड़ित ने कहा- जब वह होश में आईं तो उनका शरीर दुख रहा था। जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद मामला आगे बढ़ा तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने लंबी जांच के बाद ये मामला दर्ज कर लिया है। SHO बोले- कुछ बयानों में फर्क, जांच के बाद गिरफ्तारी होगी वहीं, मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा- मामले में पहले कहा गया था कि उक्त महिला बेटी के साथ आई थी। मगर फिर कहा गया कि वह एक महिला के साथ आई थी। इन्हीं सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मामले में गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, रेप में एक से ज्यादा लोगों के शामिल हैं। सभी को केस में नामजद किया गया है। गैंगरेप का आरोप गंभीर है, इसलिए जांच के बाद सभी की गिरफ्तारी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *