फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने सुलझाए साइबर फ्रॉड के 27 मामले:50 लाख की रकम वसूल की, एसएसपी बोलीं- ठगों के झांसे में ना आए लोग

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले 6 महीने में साइबर क्राइम के 27 मामलों को सुलझाया है। इस दौरान ठगों से 50 लाख रुपए की रकम भी वसूल की गई है। एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को रोजाना साइबर ठगी की शिकायतें मिल रही हैं। ज्यादातर मामलों में ठग निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देते हैं। कुछ मामलों में लोग सोशल मीडिया पर आए लिंक पर क्लिक कर ओटीपी शेयर कर देते हैं। इसके बाद उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। पुलिस ने इन मामलों में कड़ी मेहनत की। साइबर ठगों के खाते फ्रीज कराए और कानूनी प्रक्रिया पूरी करके पीड़ितों की रकम वापस दिलाई। एसएसपी ग्रेवाल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं। अगर कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। जल्द शिकायत करने से पैसे वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *