फतेहगढ़ साहिब में गेहूं की फसल में आग लगी:भारत माला प्रोजेक्ट की वेल्डिंग करते वक्त निकली चिनगारी, किसानों का प्रदर्शन

फतेहगढ़ साहिब में आज गेहूं की फसल और नाड़ जलकर राख हो गई। घटना आदमपुर गांव की है। आग को नबीपुर गांव के रिहायशी इलाके तक पहुंचने से रोका गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत खेतों के पास चल रहे वेल्डिंग कार्य की चिनगारी से आग लगी। किसान गुरमुख सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। उन्होंने गेहूं की कटाई से पहले ठेकेदार से काम रोकने और मजदूरों को बीड़ी-सिगरेट पीने से मना करने की मांग की थी। लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों ने वेल्डिंग का काम जारी रखा। हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। किसानों ने सरकार या ठेकेदार से नुकसान की भरपाई की मांग की है। अकाली नेता बलजीत सिंह भुट्टा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के मौका मुआयना न करने पर नाराजगी जताई। किसानों ने फायर ब्रिगेड व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। फायर स्टेशन दूर होने के कारण सरहिंद से आई फायर ब्रिगेड को पानी भरने के लिए दोबारा जाना पड़ा। इस प्रक्रिया में डेढ़ घंटे का समय लगा। प्रोजेक्ट प्रबंधन ने वेल्डिंग कार्य के दौरान कोई अग्निशमन व्यवस्था नहीं की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *