फतेहगढ़ साहिब में बैंक कैशियर का शव मिला:भाखड़ा नहर में दिखा, 26 मई से लापता थी, बाइक पर युवक संग जाती दिखी थी

फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में कोऑपरेटिव बैंक की कैशियर संदीप कौर का शव आज सरहिंद भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। संदीप कौर 26 मई को शाम को ड्यूटी के बाद से लापता थी। बैंक के मैनेजर गुरदीप सिंह के अनुसार, बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में संदीप कौर को एक युवक अपने साथ बाइक पर जाते देखा गया था। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोशल मीडिया पर नहर से शव बरामद होने की वीडियो के माध्यम से शव की पहचान की गई। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस बाइक पर संदीप को ले जाने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है। पूछताछ से यह स्पष्ट होगा कि संदीप नहर तक कैसे पहुंची। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह खुदकुशी का मामला है या कुछ और। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *