फतेहपुर में किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी संपन्न

प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि परेश यादव, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीटीएम, एटीएम, वीएलडब्ल्यू, प्रगतिशील किसान एवं कृषक मित्र उपस्थित रहे। मेला परिसर में कृषि विभाग, आत्मा, पशुपालन विभाग, जेएसएलपीएस तथा बीज कंपनी सिंजेंटा सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर आधुनिक कृषि यंत्र, उन्नत बीज, जैविक खाद एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई, जो किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। प्रदर्शनी में किसानों द्वारा लाई गई सब्जियों में बंदगोभी, फूलगोभी, बैंगन, टमाटर, गाजर, मूली, फ्रेंचबीन, मिर्च, लौकी, खीरा, कद्दू कोहड़ा, ओल, मटर एवं आलू शामिल रहे। फलों में पपीता, अमरूद, नींबू तथा फसलों में गेहूं, अरहर, सरसों प्रदर्शित किए गए। फूलों की श्रेणी में गेंदा, गुलाब एवं जरबेरा विशेष आकर्षण रहे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया चयन समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद जलाईं के किसान उत्तम राय को गुलाब एवं गेंदा के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान बैद्यनाथ चौधरी टोड़ो डुमरिया को मिला। फसल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में फुरकान अंसारी, जिलाजीत महतो, इंद्रजीत महतो शामिल रहे। तकनीकी सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार एवं बीटीएम जामताड़ा इकबाल हुसैन ने आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की सफलता में बीटीएम कर्माटांड़ विजय कुमार, बीटीएम नाला गंगाधर मंडल एवं बीटीएम फतेहपुर हिमांशु कुमार दास का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *