फतेहाबाद में नशा तस्कर गिरफ्तार:कार से हेरोइन बरामद, खेतों की तरफ भागने की कोशिश, पंजाब से लाया नशीला पदार्थ

फतेहाबाद जिले के टोहाना में पुलिस ने नसा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नन्हेड़ी बस अड्डे के पास से 90 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवीर सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी उमेद सिंह के अनुसार, कुलां पुलिस चौकी के एएसआई दलबीर सिंह की टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने खेतों की तरफ भागने की कोशिश की। लेकिन कार अचानक बंद हो गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पंजाब में रिश्तेदार से लाया हेरोइन तलाशी में आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशीला पदार्थ पंजाब स्थित अपने रिश्तेदार से लाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नशा सप्लायर को पकड़ने की कोशिश पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को पंजाब ले जाएगी। वहां से नशा सप्लायर को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *