अमृतसर | जिला प्रशासन और पुलिस ने शनिवार को फतेह सिंह कॉलोनी, 88 फुट रोड स्थित एक नशा तस्कर के मकान के छज्जे को जेसीबी से ढहाया। पुलिस के मुताबिक, इशु और उसका भाई प्रिंस दोनों नशा तस्करी के मामलों से जुड़े हुए है। इशु पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। वहीं 2019 में चोरी और लूट से जुड़े 2 मामले भी दर्ज हैं। आरोपी का भाई प्रिंस भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल है और उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित 2 केस दर्ज हैं। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अवैध तरीके से बनाई गई इमारत के छज्जे को ध्वस्त किया।


