फरवरी माह खत्म: अब तक कार्डधारियों को नहीं मिला राशन, लोग हो रहे परेशान

भास्कर न्यूज | मारो ग्राम नारायणपुर के राशन कार्डधारियों को समय में खाद्य सामग्री नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी माह निकल गया, अब तक ग्राम के आधे से ज्यादा हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से फरवरी का राशन प्राप्त नहीं हुआ है। ग्राम के अनंतराम साहू, हेमंत निर्मलकर, राजकुमार पांडेय, प्रदीप साहू तथा आदित्य चौबे आदि ने बताया कि समय पर राशन नहीं मिलने से परेशानी हो रहीं। उचित मूल्य की दुकान नियमित नहीं खुलता, जिसके कारण लोगों को राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। नारायणपुर स्थित सोसायटी में ग्राम नवागांव के करीब 300 व ग्राम नारायणपुर के लगभग 800 राशन कार्डधारी हैं, जिनमें से नारायणपुर के एक चौथाई लोगों को ही फरवरी माह का राशन अब तक मिला है। करीब 100 लोगों का फिंगरप्रिंट लिया जा चुका है, उसके बाद भी 500 लोगों को राशन अभी अप्राप्त है।राशन कब मिलेगा इसकी जानकारी देने वाला कोई जवाबदार व्यक्ति सोसायटी में नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सोसायटी में सेल्समैन बार-बार बदलते रहता है। ग्रामीणों ने प्रतिमाह समय पर राशन दिलाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *