भास्कर संवाददाता | पाली फरवरी के 10 दिन का समय निकल गया है। सुबह-शाम सर्दी का दौर जारी है। दिन में गर्मी के तेवर अब धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। मारवाड़-गोडवाड़ में माना जाता है कि फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी की दस्तक शुरू हो जाती है। लेकिन अभी भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। पाली तो मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री। हालांकि अभी फरवरी के 10 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पार नहीं पहुंचा है। अधिकतम तापमान दो बार 30 डिग्री जा चुका है। अब सर्दी के तेवर कम होंगे और दिन के साथ-साथ रात का पारा भी बढ़ने लगेगा। 2 फरवरी को भी पाली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था।


