फरीदकोट के युवक की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या:परिजन बोले- जमीन बेचकर भेजा था, घर लौटते समय बदमाशों ने की फायरिंग

पंजाब के युवक की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान फरीदकोट के मराड़ गांव के रहने वाले गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। गुरविंदर सिंह बेहतर भविष्य के लिए अपनी जमीन बेचकर लगभग 26 महीने पहले फिलीपींस के राजधानी मनीला गया था। गुरविंदर के परिजन और गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि छोटे किसान परिवार से संबंधित गुरविंदर सिंह के घर में दो छोटे भाई-बहन, माता-पिता हैं। गुरविंदर अपनी जमीन बेचकर मनीला गया था और वहां फाइनेंस का काम करने लगे। उन्होंने बताया कि परिवार को दो दिन पहले मनीला से फोन आया कि किसी ने गुरविंदर को रात में उस समय गोली मार दी है जब वह अपने घर वापस लौट रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार बहुत गरीब है और गुरविंदर ही परिवार का सहारा था। उन्होंने कहा कि वह सरकार से अपील करते हैं कि गुरविंदर का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *