फरीदकोट जिला कोर्ट पहुंची NIA:डेरा प्रेमी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का मांगा रिकॉर्ड; याचिका पर 15 जनवरी को होगी सुनवाई

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने फरीदकोट जिला अदालत में एक याचिका दायर की। जिसमें 2022 के डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार कटारिया हत्याकांड से जुड़ा असल रिकॉर्ड मुहैया करवाने का आग्रह किया है। एजेंसी ने अदालती रिकॉर्ड को दिल्ली स्थित एनआईए की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर करने और जांच अधिकारी के पास उपलब्ध रिकॉर्ड व दस्तावेज सौंपने की मांग की है। जिस पर 15 जनवरी को सुनवाई होगी। एनआईए के अनुसार डेरा प्रेमी हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई समेत उसके साथी गोल्डी बराड़ व काला जठेड़ी की भूमिका सामने आई थी। एनआईए को इन गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में लंबित एक अन्य केस में रिकॉर्ड की जरूरत है। एनआईए की याचिका पर अतिरिक्त जिला व सेशन जज दिनेश कुमार वधवा की अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है और सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की है। डेरा प्रेमी हत्याकांड में काला जठेड़ी ने भेजे थे शूटर जानकारी के अनुसार साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में चार्जशीट डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी कोटकपूरा निवासी प्रदीप सिंह कटारिया की 10 नवंबर 2022 को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि इस हत्याकांड को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के करीबी साथी गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिलवाया था। जिसके लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी ने शूटर उपलब्ध करवाए थे। एनआईए की स्पेशल कोर्ट में चल रही मामले की सुनवाई एनआईए ने जिला अदालत में दायर याचिका में जानकारी दी है कि डेरा प्रेमी हत्याकांड का एनआईए के पास साल 2022 में दर्ज केस से लिंक जुड़ता है। जिसकी सुनवाई दिल्ली में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में चल रही है। अपनी याचिका में एनआईए ने जिला अदालत ने केस के अदालती रिकार्ड को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर करने और केस से जांच अधिकारी को हर तरह के दस्तावेज सौंपने के आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *