फरीदकोट पुलिस ने खंगाली केंद्रीय मॉडर्न जेल:एसपी की निगरानी में ली गई चप्पे-चप्पे की तलाशी, मोबाइल बरामद, एसपी के नेतृत्व में अभियान

फरीदकोट जिला पुलिस ने जेल प्रशासन के सहयोग से स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश और एसपी मनविंदरबीर सिंह के नेतृत्व में करीब 100 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर सभी बैरकों समेत पूरे परिसर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को बरामदे से लावारिस हालत में एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार सर्च ऑपरेशन के लिए डीएसपी व एसएचओ स्तर के अधिकारियों की निगरानी में विभिन्न टीमों द्वारा जेल की बैरको, कैंटीन, बाथरूम, चारदीवारी, निगरानी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह चेकिंग किसी भी गैरकानूनी वस्तु या नशीले पदार्थ की बरामदगी तथा जेल के अंदर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के उद्देश्य से की गई थी।
गोपनीय रखा गया अभियान अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया, ताकि कोई भी शरारती तत्व पहले से सतर्क न हो सके। ऐसी अचानक जांच से जेल में बंद आपराधिक प्रवृत्ति वाले कैदियों में सख्ती का संदेश जाता है और भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग नियमित रूप से जारी रहेगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए साथ ही थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जेल के आसपास रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाए,ताकि वे कैदियों के साथ मिलकर जेल के अंदर नशा या अन्य अवैध सामग्री फेंकने जैसी गतिविधियों में शामिल न हो सकें। महिला कैदियों की गोपनीयता का रखा गया ध्यान इस संबंध में एसपी मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि यह चेकिंग जेल प्रशासन के साथ मिलकर की गई। पुलिस टीमों ने जेल परिसर के प्रत्येक भाग की गहन जांच की गई। महिला बैरकों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विशेष संवेदनशीलता और सुरक्षा नियमों के तहत की गई और महिला कैदियों की गोपनीयता का पूरा सम्मान रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *