फरीदकोट में अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन:दलित संगठनों ने पुतला फूंका, बोले- देश से माफी मांगे, इस्तीफा दे

फरीदकोट में बुधवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ दलित समाज से जुड़े संगठनों ने प्रदर्शन किया। कोटकपूरा शहर में संगठनों ने शाह का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। ये प्रदर्शन डॉ. बीआर अंबेडकर एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अगुवाई में किया गया। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गृहमंत्री ने इस्तीफा देकर माफी न मांगी तो उनके खिलाफ प्रदर्शन तेज किए जाएंगे। कोटकपूरा शहर में रोष प्रदर्शन से पहले श्री गुरु रविदास मंदिर के पास इकट्ठे हुए और मुख्य चौक तक रोष मार्च निकाला। शाह की शब्दावली बेहद आपत्तिजनक
अंबेडकर एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नरेंद्र राठौड़ और उप प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि गृहमंत्री की शब्दावली बेहद आपत्तिजनक थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने दलित समाज के लिए संविधान में जो प्रावधान किया, उनकी बदौलत आज यह समाज सबके बराबर खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने इस टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए पद से इस्तीफा न दिया तो देश भर के दलित संगठन एक मंच पर इकट्ठा होकर उनके खिलाफ संघर्ष को और तेज करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *