फरीदकोट में कार सवारों ने बुजुर्ग से गहने लूटे:इशारा कर अपने पास बुलाया, गले मिली महिला, सोने की चूड़ी उतारी

फरीदकोट के दिन दिहाड़े कार सवारों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उसके हाथ से सोने की चूड़ी उतारकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस वारदात को एक पुरुष और 2 महिलाओं ने अंजाम दिया। कार की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर थाना जैतो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जैतो शहर में सेठ ब्रिज लाल स्ट्रीट निवासी सेवामुक्त टीचर त्रिशला देवी (77) शनिवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान उनके घर के बाहर एक कार आकर रुकी, जिसमें बैठी दो महिलाओं में से एक ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया। जब वह कार के पास गई तो एक महिला ने उसके साथ अपनी पहचान निकालने का प्रयास किया और उसका हाथ पकड़ कर कार में अंदर खींच कर गले मिलने लगी। सोने की चूड़ी उतार कर ले गए
बाद में उन्होंने त्रिशला देवी को पीने के पानी लाने को कहा और खुद कार लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद बुजुर्ग महिला को पता चला कि उसके हाथ से करीब 16 ग्राम की सोने की चूड़ी गायब थी, जिसे कार सवार उतार कर ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना जैतो की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाली कार में एक पुरुष और 2 महिलाएं सवार थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *