फरीदकोट में किसानों ने घेरा स्पीकर संधवां का आवास:भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी, AAP सरकार की चुप्पी को लेकर प्रदर्शन

फरीदकोट के गांव संधवां में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और विभिन्न जन संगठनों ने भारत–अमेरिका के बीच हुई डील सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के घर के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की जा रही डील, बिजली संशोधन बिल, बीज बिल और अन्य कथित काले कानूनों के मुद्दे पर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने चुप्पी साध रखी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारत–अमेरिका डील का विरोध किसाने नेताओं ने कहा कि भारत–अमेरिका डील से देशभर के किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे, जबकि बिजली संशोधन बिल और बीज बिल का असर आम लोगों पर भी पड़ेगा। नेताओं ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के घरों के बाहर भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी किसान नेताओं ने कहा कि जल्द ही राज्य स्तर पर एक कन्वेंशन आयोजित कर आगामी संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा मोर्चे ने बठिंडा में किसानों पर पुलिस बल प्रयोग करने की भी में निंदा की गई।किसान नेता राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला सहित अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समझौतों और बिलों को रद्द नहीं किया गया तो पहले की तरह केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *