फरीदकोट में किसान नेता डल्लेवाल हाउस अरेस्ट:बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जाने वाले थे, गंदे पानी के निकासी को लेकर था प्रदर्शन

फरीदकोट जिला पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले ही उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। रविवार को डल्लेवाल ने बठिंडा में गंदे पानी के निकासी नाले के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में बठिंडा जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके घर के बाहर पहरा लगाते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार, बठिंडा में गंदे पानी के निकासी नाले को लेकर किसानों द्वारा प्रशासन के खिलाफ संघर्ष किया जा रहा है और इस संघर्ष के तहत भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के सीनियर नेता काका सिंह कोटड़ा और उनके साथियों द्वारा भूख हड़ताल भी की जा रही है। संघर्ष रुकने वाला नहीं- डल्लेवाल
इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने के चलते रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानी थी। मामले में जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है और उन्हें अपने हक की आवाज बुलंद करने से भी रोका जा रहा है। इसके तहत ही उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है, लेकिन यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है। सरकार को किसानों पर हर जुल्म का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *