फरीदकोट में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे जन जीवन भी अस्त-व्यस्त है। वीरवार को आसमान में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी काफी कम है, जिसके कारण गाड़ी ड्राइवरों को काफी मुश्किलें आ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर से बचाव करने के लिए लोग अलाव जलाकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि ऐसे मौसम में बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने से गुरेज करना चाहिए और घने कोहरे में गाड़ियां धीरे चलानी चाहिए। फरीदकोट में पिछले 5 दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और 5 दिन पहले न्यूनतम तापमान 9 के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 50 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड के प्रकोप के और बढ़ने के आसार है।


