फरीदकोट के गांव ढुड्डी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे सामने आया। घर के बाहर खेल रहा पांच साल का बच्चे की छप्पड़ (तालाब) में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया, लेकिन जबतक बच्चे को निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अभि पुत्र सुनील कुमार का परिवार छप्पड़ के पास ही रहता है। बताया जा रहा है कि अभि बच्चा घर के बाहर बैट-बॉल के खिलौने से खेल रहा था, जबकि उसकी मां पानी लेने गई हुई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते गेंद छप्पड़ में चली गई। जब बच्चा गेंद की पीछे छप्पड़ के पास गया तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गया।
पहले लोगों ने निकालने की कोशिश की पर नहीं मिलती सफलता आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा पानी में पूरी तरह डूब चुका था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तरलोचन सिंह व थाना सदर एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बठिंडा से बुलाई गई एनडीआरएफ की टीमें पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए एनडीआरएफ बठिंडा की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने पहुंचते ही तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही मिनटों में बच्चे को छप्पड़ से बाहर निकाल लिया। बच्चे को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव में मातम का माहौल इस मामले में गांव के सरपंच जलौर सिंह ने बताया कि इस घटना से न सिर्फ बच्चे के परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल है। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां पानी लेने गई हुई थी और बच्चा घर के बाहर अकेला खेल रहा था। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की खोज शुरू करवाई थी। मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया था


