फरीदकोट में नशा मुक्ति केंद्र से भागे 18 युवक:सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर रात में निकले, 7 को पकड़ा, बाकी की तलाश

फरीदकोट में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल 18 युवकों के फरार होने का मामला सामने आया है। नशा मुक्ति केंद्र गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चलाया जा रहा है। पुलिस ने फरार हुए युवकों में से 7 को दोबारा पकड़ कर केंद्र में भर्ती करवा दिया है, जबकि बाकियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस नशा करने के आदी युवकों को उनके परिवारों की सहमति पर उठा रही है। उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के में नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर फरार एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर को ही मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू ने डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को साथ लेकर केंद्र का जायजा भी लिया था। लेकिन रात के समय केंद्र में दाखिल नौजवानों में से 18 युवक, वहां पर तैनात कर्मचारियों व सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर फरार हो गए। मामले में एसपी का बयान इस पूरे मामले में एसपी संदीप कुमार वढेरा ने बताया कि केंद्र से फरार 18 युवकों में से 7 पकड़े जा चुके हैं। जबकि बाकी 11 में से 3 किसी अन्य कारण से दाखिल थे और 8 को पुलिस ने ही नशा छुड़वाने के लिए भर्ती करवाया था। जिनकी तलाश के लिए संबंधित थानों के एसएचओ को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन्हें भी काबू कर दोबारा केंद्र में दाखिल करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *