फरीदकोट में फैक्ट्री से चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार:3 महिलाएं शामिल, 2. 20 लाख नकद और पिस्तौल बरामद, कई वारदातों में शामिल

फरीदकोट के थाना जैतो की पुलिस ने अंतर-जिला चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी मंगल सिंह उर्फ आकाश निर्मला देवी,फाजिल्का निवासी रीटा रानी, पप्पू सिंह उर्फ तोती फिरोजपुर निवासी सीता रानी और वीर सिंह उर्फ वीरू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जैतो स्थित एक तेल फैक्ट्री से चोरी किए गए 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और एक .32 बोर रिवॉल्वर बरामद किया है।
15 लाख और अन्य सामान चुराकर फरार जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को जैतो की एक तेल फैक्ट्री से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक .32 बोर रिवॉल्वर और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में थाना जैतो में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 6 आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि यह शातिर गिरोह पंजाब के विभिन्न जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह में शामिल महिलाएं दिन के समय फैक्ट्रियों, दुकानों और घरों की रेकी करती थीं, जिसके बाद रात में चोरी की जाती थी। कई जिलों में दिया वारदात को अंजाम प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह पहले भी फिरोजपुर और मोगा जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जैतो में वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी भी फिरोजपुर से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी जैतो की एक अन्य फैक्ट्री में भी चोरी की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि मंगल सिंह उर्फ आकाश के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। 120 किलोमीटर तक विभिन्न मार्गों की जांच के बाद पकड़े एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा करीब 120 किलोमीटर तक विभिन्न मार्गों पर जांच की गई और कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी की मदद से ही चोरी में इस्तेमाल वाहन का नंबर ट्रेस किया गया। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *