फरीदकोट में बकरी चोरी रोकने पर बुजुर्ग चरवाहे की हत्या:2 युवकों ने तेजधार हथियार से किए वार, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

पंजाब के फरीदकोट जिले की हरगोबिंदपुर बस्ती में बकरी चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग चरवाहे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मेजर सिंह के रूप में हुई है। थाना सिटी 2 के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा पुलिस ने मृतक के बेटे, कंवरप्रीत सिंह के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कंवरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उनके पिता, मेजर सिंह, घर के बाहर बकरियां चरा रहे थे। दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बकरियां चुराने की कोशिश करने लगे। जब मेजर सिंह ने विरोध किया, तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया और तेजधार हथियार से वार किए। कंवरप्रीत सिंह के अनुसार, जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। उन्होंने अपने घायल पिता को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *