फरीदकोट में ब्यूटी पार्लर में लगी आग:सभी सामान जला, सफाई के बाद जलाई धूपबत्ती, घर चली गई थी संचालिका

फरीदकोट जिले में कोटकपूरा शहर के प्रेम नगर में रविवार सुबह एक ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पार्लर संचालिका साफ सफाई करने के बाद धूप बत्ती जलाकर अपने घर चली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि आग धूप बत्ती के कारण ही लगी हो सकती है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पार्लर का सारा सामान जल चुका था। धूप बत्ती जलाकर घर चली गई संचालिका जानकारी के मुताबिक] कोटकपूरा निवासी गुरप्रीत कौर ने प्रेम नगर में एक दुकान किराए पर लेकर ब्यूटी पार्लर खोल रखा था। रविवार सुबह भी वह रोजाना की तरह पार्लर आई, साफ-सफाई की और धूप बत्ती जलाकर घर चली गई। कुछ समय बाद उसे पार्लर में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह पहुंची तो आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी और आग ने उसके पार्लर का सारा सामान राख कर दिया। परिवार की प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार पार्लर संचालिका गुरप्रीत कौर और उनकी माता ने बताया कि आग से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया है। उनका परिवार की रोजी रोटी प्रभावित हो गई है और अब उन्हें नए सिरे से संसाधन जुटाने पड़ेंगे। इस मामले में मोहल्ला निवासी सुरिंदर कुमार ने कहा कि यह परिवार काफी जरूरतमंद है और इस घटना से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। यहां देखें फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *