फरीदकोट के गांव संधवां में मिड-डे मील वर्कर यूनियन और आशा वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के घर के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों को पूरा करने की मांग उठाई। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के समय आम आदमी पार्टी ने हर वर्ग से बड़े-बड़े वादे किए थे। इनमें मिड-डे मील और आशा वर्करों का मानदेय दोगुना करने का वादा भी शामिल था। लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद सरकार ने यह वादा पूरा नहीं किया। बजट में मांगों को शामिल करने की अपील प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि 8 मार्च को पेश होने वाले सरकार के अंतिम बजट में उनकी मांग को शामिल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
मानदेय बढ़ाने की अपील इस मौके पर मिड-डे मील वर्कर यूनियन की प्रदेश प्रधान लखविंदर कौर, रमणजीत कौर मुक्तसर तथा आशा वर्कर यूनियन की वरिष्ठ नेता परमजीत कौर मुदकी ने कहा कि वर्तमान मानदेय बहुत कम है, जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।
मांगों पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के बाद विधानसभा स्पीकर के पास उनकी मांगें सुनने का भी समय नहीं है। इस मौके पर मिड डे मील वर्कर यूनियन की प्रदेश प्रधान लखविंदर कौर ने कहा कि यदि बजट सत्र में उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।


