फरीदकोट में मिला युवक का शव:लोगों ने फैक्ट्री में पड़ा देखा, पुलिस बोली- ठंड से मौत

फरीदकोट में आज एक युवक का शव मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। रविवार दोपहर को लोगों ने देखा कि जलालेआना रोड पर चर्च के सामने एक सुनसान फैक्ट्री में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसआई इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई
पार्षद महावीर कुमार का कहना है कि इस बेअबाद फैक्ट्री में पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं क्योंकि यहां अक्सर नशेड़ियों का आना-जाना रहता है और इस युवक की मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।थाना सिटी के एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके पास से कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे से मौत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और मौत के असल कारण की जानकारी शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगी। उन्हें लगता है कि ये मौत ठंड की वजह से हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *