फरीदकोट में सड़कों पर उतरे DIG- SSP:नाकाबंदी कर वाहनों की जांच, बाइक चालकों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ

फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा आज यानी वीरवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पूरे जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर डीएसपी व एसएचओ स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में नाकाबंदी की गई है। डीआईजी क्राइम नवीन सैनी और एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने भी अलग-अलग नाकों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत खास तौर पर दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है, क्योंकि अधिकतर आपराधिक वारदातों में दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल देखा गया है। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं है या चालक बिना लाइसेंस व जरूरी दस्तावेजों के वाहन चला रहे हैं, उन्हें रोककर गहन जांच की जा रही है। वाहन चलाने वाले नाबालिगों के अभिभावकों पर होगी कार्रवाई-एसएसपी एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस तरह की सख्त चेकिंग से आपराधिक गतिविधियों में शामिल शरारती तत्वों में पुलिस का डर पैदा होगा। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में उनके माता-पिता को भी सूचित किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां देखें फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *