फरीदकोट जिले के गांव बहिबल कलां के पास रविवार को अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर करीब 150 एकड़ में गेहूं के नाड़ व तूड़ी में आग लग गई। इस दौरान किसानों का काफी नुकसान हो गया। धान की पनीरी बीजने के लिए खेत में लगाई आग तेज हवा के कारण फैल गई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। फरीदकोट क्षेत्र में गेहूं की फसल कट चुकी है और किसान नाड़ से तूड़ी बनाने का काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर अभी भी खेतों में काफी नाड़ खड़ा है। इस बीच अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर बहिबल कलां गांव के पास खेतों में आग लग गई और हवा के कारण दूर-दूर तक फैल गई। 150 एकड़ नाड़ के अलावा तूड़ी का नुकसान प्रभावित किसान गुरदास सिंह और भजन सिंह ने कहा कि उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस मामले में फायर ब्रिगेड कर्मचारी पवनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी और उन्होंने किसानों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। किसानों के अनुसार उनका 150 एकड़ नाड़ के अलावा तूड़ी का नुकसान हुआ है।


