फरीदकोट में 2 पिस्टल समेत बदमाश अरेस्ट:पुल के नीचे कार में बैठकर प्लान बना रहा, 2 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस बरामद

फरीदकोट जिले के सीआईए स्टाफ जैतो की टीम ने कोटकपूरा शहर में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के पुल के नीचे खड़े एक कार सवार युवक को दो देसी पिस्टल, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोगा के गांव कांवांवाली निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ जैतो के हवलदार गुरविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कार सवार उक्त युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में नेशनल हाईवे पुल के नीचे खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित 2 जिंदा कारतूस और एक 30 बोर पिस्टल मैगजीन सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आपराधिक रिकॉर्ड व नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और कार भी कब्जे में ले ली है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *