पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में 04 अलग अलग मामले दर्ज कर 05 नशा तस्करों को 1466 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर पहले से कई केस पुलिस ने बताया कि थाना बाजाखाना पुलिस ने बहिबल कलां की दाना मंडी से गांव गुरुसर के दिव्यांग व्यक्ति सतपाल सिंह को 1110 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया। इस पर पहले भी 3 केस दर्ज है। इसी तरह थाना सिटी 2 फरीदकोट पुलिस ने सरहिंद नहर के पास से भोलू वाला रोड के पूर्ण सिंह को 130 नशीली गोलियां के साथ गिरफ्तार किया। इस आरोपी पर भी पहले से 5 केस दर्ज है। गांव पिपली सेमनाला पुल से पकड़ा एक अन्य मामले में थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गांव पिपली सेमनाला पुल से गांव गोलेवाला के गुरमीत सिंह उर्फ मीत और गुरसेवक सिंह उर्फ गग्गू को 190 नशीली गोलियां समेत काबू किया। इनमें से गुरसेवक पर पहले भी छह केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार चौथे मामले में थाना सादिक पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार फिरोजपुर जिले के वीर सिंह को 36 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया। कोर्ट से रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ : डीएसपी डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके। इसके अलावा उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 माह में पुलिस द्वारा 140 मामलों में 188 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। हाल ही में पुलिस ने 5 लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया है।


