फरीदकोट में 5 बदमाश गिरफ्तार:लूट की योजना बना रहे थे, तेजधार हथियार बरामद, एक पर पहले भी चोरी का केस

फरीदकोट पुलिस ने सोमवार को लूटपाट करने की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। आरोपियों मे से एक पर पहले भी चोरी का केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्य तेजधार हथियार के साथ गांव पंजगराई कलां के सिवियां रोड के पास लूट की फिराक में बैठे है। पुलिस ने 5 सदस्यों को खंडा, कृपाण, पाइप,रॉड व सरिए सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इन आरोपियों की पहचान गांव बीड़ सिखां वाला निवासी दविंदर सिंह, बोहड़ सिंह, गांव जीवनवाला निवासी हरदीप सिंह दीपी, गांव वांदर जटाना निवासी लखवीर सिंह उर्फ गगनदीप और गांव दुयारेआना निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लाभा के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में इन आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी चोरी का केस दर्ज हैं। अब इन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ करते हुए बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *