फरीदकोट ​​​​​​​में 9वीं की छात्रा से रेप:पीड़िता बोली- कार में बैठाकर ले गया, जबरन कपड़े उतारे; परिजनों को बताने पर दी धमकी

फरीदकोट के जैतो शहर में 9वीं की छात्रा से युवक ने रेप किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी कार में बैठाकर ले गया और जबरन उसके कपड़े उतारे। आरोपी ने इसके बार में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह नौवीं में पढ़ती है और उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। 2 दिन पहले 1 जनवरी को उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान शाम के समय वह जैतो के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात रमनप्रीत सिंह उर्फ बबलू से हुई। जिसके साथ उसकी कुछ दिन पहले ही बातचीत हुई थी। कार में बैठाकर ले गया था आरोपी छात्रा के अनुसार रमनप्रीत सिंह ने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसे अपनी कार में बैठाकर मुक्तसर रोड पर रजवाहे पुल के पास ले गया। वहां ले जाकर युवक ने उसके जबरन कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह उसे कार में ही बैठाकर जैतो के बिजली घर के पास उतार गया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। घर पहुंच कर छात्रा ने सारी घटना की के बारे में परिवार को बताया। परिवार ने उसे इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस जांच अधिकारी एसएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी रमनप्रीत सिंह बबलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *