फरीदकोट में PRTC कर्मचारियों का प्रदर्शन:आप सरकार व मैनेजमेंट खिलाफ नारेबाजी, मांगें पूरी नहीं होने पर CM आवास घेरने की चेतावनी

फरीदकोट के बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ धरना दिया गया। यूनियन ने नारेबाजी करते हुए आने वाले दिनों में संघर्ष को तेज करने और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर यूनियन के प्रधान हरजिंदर सिंह, प्रांतीय नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी और हरदीप सिंह ने कहा कि लंबे समय से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की मांगों पर भी राज्य सरकार और मैनेजमेंट कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष जताया। आप सरकार ने किया था वादा उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनाने से पहले वादा किया था कि हर विभाग में कार्य करने वाले कच्चे व कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। लेकिन सरकार के साढ़े 3 साल बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा ना किया गया तो आने वाले दिनों में वह संघर्ष तेज करेंगे, जिसके तहत 20, 21 और 22 मई को राज्य भर में बसों का चक्का जाम किया जाएगा और 21 मई को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इन मांगों को लेकर संघर्ष कर है कर्मचारी यूनियन के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, सरकारी नई बसें खरीदने, बराबर कार्य बराबर वेतन की नीति लागू करने समेत अवैध अनुशासनात्मक कार्रवाई करके नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने आदि मांगों को संघर्ष चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *