फरीदकोट मैरिज पैलेस से चोरी में 2 भाई गिरफ्तार:पर्किंग से 10 लाख के गहनों समेत बोलेरो ले गए थे, मुक्तसर के रहने वाले हैं

फरीदकोट जिले के थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैरिज पैलेस की पार्किंग से बोलेरो गाड़ी और करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी करने के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चोरी की गई गाड़ी और गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान सुभाष सिंह उर्फ बासा और मनप्रीत सिंह उर्फ मंगा के रूप में हुई है। दोनों श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मल्लण के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा बोलेरो और लगभग 6-7 तोले सोने के गहने, जिनमें एक हार सेट और झुमके शामिल हैं, बरामद किए हैं। गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। 26 फरवरी 2026 को कोटकपूरा के सेतिया पैलेस में विवाह समारोह के दौरान परिवार ने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। गाड़ी के डैशबोर्ड में रखे सोने के गहने गाड़ी समेत चोरी हो गए। पुलिस ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर DSP संजीव कुमार की निगरानी में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों को मुक्तसर रोड से चोरी की गई बोलेरो सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान गहने भी बरामद कर लिए गए। 12 आपराधिक मामले पहले से दर्ज डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी की गाड़ियों के टायर उतारकर बेच देते थे। उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में चोरी, नशा तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 12 मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके साथ और कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी का सामान कहां खपाया जाता था। फिलहाल थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *