फरीदकोट मॉडर्न जेल से 6 मोबाइल फोन बरामद:5 हवालातियों और एक अज्ञात पर केस, बैरकों की तलाशी के दौरान मिले

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में विभिन्न बैरकों की सघन तलाशी के दौरान कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर 5 हवालातियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी में जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दे कि पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जेल कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान जेल में बंद हवालाती पटियाला निवासी मनजीत सिंह, मोगा निवासी गुरभिंदर सिंह, अमृतसर निवासी कुलबीर सिंह उर्फ बोहड़, तरनतारन निवासी गुरमनदीप सिंह के पास मौबाइल बरामद हुआ। तलाशी के दौरान 5 मोबाइल बरामद तलाशी के दौरान मोगा निवासी हरजीत सिंह उर्फ मोटा से एक-एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में भी मिला। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त 5 हवालातियों और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट में होगी पूछताछ इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि अब नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और यह जानकारी जुटाई जाएगी कि मोबाइल फोन जेल के अंदर उन्हें किस तरह उपलब्ध हुए। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उन्हें भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *