फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक का मुख्य सप्लायर है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ करने के बाद तीसरे आरोपी का नाम सामने आया। जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने आरोपी उपेंद्र को हजारीबाग के चौरदाहा से पकड़ा है। यह मामला 14 नवंबर 2024 को सामने आया था। पुलिस ने सेक्टर 56 से शाकिब अली को 1 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। शाकिब ने पूछताछ में बताया कि उसे यह स्मैक बरेली के दिलशाद से मिली थी। अफीम की खेती करता है आरोपी दिलशाद की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि स्मैक का मुख्य सप्लायर झारखंड का उपेंद्र है। पूछताछ में उपेंद्र ने खुलासा किया कि वह अफीम की खेती करता है। इससे स्मैक बनाकर बेचता है। पुलिस ने आरोपी से स्मैक बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को 8 दिन की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


