हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित कालका केमिकल कंपनी में सोमवार की शाम को अचानक भीषण आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है, जिसके लिए सीएनसी मशीनें लगी हैं। शाम के समय जब कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी वहां रखे एक केमिकल ड्रम में अचानक धमाका हो गया। इसके बाद एक के बाद एक कई ड्रम फटते चले गए, जिससे आग लग गई और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मगर, कई कर्मचारी आग और केमिकल की चपेट में आकर कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 5 पुलिसकर्मी भी झुलस गए बताए जा रहे हैं, जो मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे थे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अब तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में 35 लोगों के झुलसी हालत में पहुंचने की जानकारी सामने आई है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव कार्य करते हुए आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। कंपनी में आग और धमाके के बाद के PHOTOS… दमकल की गई गाड़ियां पहुंची, राहत-बचाव कार्य किया
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में कामयाब हुए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। इस दौरान एहतियात के तौर पर इलाके को खाली करा लिया गया था। CMO बोले- घायलों का इलाज जारी
फरीदाबाद CMO (चीफ मेडिकल ऑफिसर) जयंत आहूजा के मुताबिक अभी तक 35 लोगों के जलने की सूचना मिली है। 12 लोग सरकारी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने तमाम डॉक्टर को मौके पर बुला लिया था। बेड खाली करवाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है….


