फरीदाबाद में 1.40 करोड़ ठगने वाले 3 गिरफ्तार:महिला को शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा, राजस्थान से पकड़ा

फरीदाबाद में फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक महिला से 1.40 करोड़ रुपए की ठगी की गई। महिला को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। महिला को अलग-अलग नंबर से कॉल करके मुनाफे का झांसा दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्रीनफील्ड कॉलोनी की रहने वाली एक महिला फेसबुक पर सर्फिंग कर रही थी, तभी उसे शेयर ट्रेडिंग सिखाने का एक विज्ञापन दिखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। ग्रुप में जुड़ने के बाद अलग-अलग नंबरों से महिला को कॉल आने लगे और शेयर बाजार व IPO में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। पैसे वापस निकालने में असफल रही महिला ने झांसे में आकर अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 1 करोड़ 40 लाख 60 हजार रुपए निवेश कर दिए। जब उसने पैसे वापस निकालने चाहे, तो वह असफल रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना NIT में ठगी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि जांच में जुटी साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के ब्यावर से आदित्य (35), विनोद (25) और नागौर के भूरनाथ (26) को गिरफ्तार किया है। बारहवीं पास और बेरोजगार एक आरोपी पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आदित्य बारहवीं पास व बेरोजगार है। उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता विनोद को बेचा था, जो भारतीय रेलवे में ठेके पर मजदूरी करता है। विनोद ने यह खाता आगे अपने मामा के लड़के भूरनाथ को बेच दिया। इसी खाते में ठगी की रकम 2 लाख 40 हजार ट्रांसफर की गई थी। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे गहराई से पूछताछ की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *