फरीदाबाद में 13 विदेशियों को मिली भारतीय नागरिकता:4 अफगानी और 9 पाकिस्तानी शामिल; डीसी ने दिलाई संविधान की शपथ

फरीदाबाद में 4 अफगान और 9 पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय सेक्टर-12 के अपने कार्यालय में सभी को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। भारत की नागरिकता मिलने वालों में अफगान से नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, शेरीराम और पाकिस्तान से गुरमुख, शहजादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार शामिल हैं। सभी ने पिछले कई सालों से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ था। डीसी ने शपथ दिलाई डीसी विक्रम सिंह ने सभी को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के बाद भारतीय संविधान के अनुपालना की शपथ दिलाई। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। नियमों का करें पालन- डीसी डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि दूसरे देश से आकर जो लोग फरीदाबाद में रह रहे हैं। वो लोग नियमों का पालना करते हुए शांति के साथ जीवन बिताए। डीसी ने कहा कि समय समय पर आकर अपने कागजात से संबधित कार्यों को पूरा करते रहें। ताकि किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *