फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा को करता था तंग, पर्चा

इंस्टाग्राम पर एक लड़की की नकली आईडी बना कर 10वीं क्लास की छात्रा को अपशब्द बोलने और मानसिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिवीजन-5 की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। मामले में 14 वर्षीय लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी दसवीं क्लास की छात्रा है। 2 दिन पहले बेटी ने उन्हें बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले उसकी खुशी नामक लड़की से दोस्ती हुई थी। शुरुआत में तो साधारण तौर पर बातचीत होती रही। लेकिन, उसके बाद उस आईडी से गलत शब्दावली और गलत वीडियो आने लगी। जब पीड़िता ने यह सब भेजने से मना किया तो पता चला कि वह आईडी फेक थी। उसे कोई लड़का चला रहा था। फिर परेशान किशोरी ने अपनी मां से इस बारे में बताया, जिसके बाद जब बात सभी परिजनों तक पहुंची तो उस आईडी की जांच करवाई गई। जांच करने पर ये बात सामने आई की वह आईडी उन्हीं के इलाके में रहने वाला युवक साहिल (23) चला रहा था। इस बारे में जब किशोरी से बात की गई तो किशोरी ने बताया कि स्कूल से आते समय आरोपी साहिल उसका पीछा करता था। उसने कई बार ऐसा करने से मना भी किया था। एक दिन जब किशोरी ने सख्ती से आरोपी को रोका तो वह ऑनलाइन तरीके से उसे हर जगह से फॉलो करने लगा। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उसकी तलाश जारी है। पीड़िता के इलाके में ही रहता है आरोपी, तलाश जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *