कोतवाली पुलिस ने रविवार को फर्जी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपी ग्वालियर के डबरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी शहर के कृष्णपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते है। मकान मालिक कही बाहर रहता है। पड़ोसियों के इन युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहले पड़ताल की फिर मकान पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया था। पुलिस ने मकान से 6 युवकों को पकड़ा था। जो फर्जी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलवाने का काम करते थे। लूडो, तीन पत्ती समेत सैकड़ों गेम पर खिलवाते थे सट्टा पुलिस आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक टेवलेट और चार मोबाइल बरामद किए। आरोपी लैपटॉप और टैबलेट के जरिए दो अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर लोगों की आईडी बनाकर ऑनलाइन गेम पर सट्टा खिलवाते थे। दोनों वेबसाइट में लूडो, तीन पत्ती, एविएटर जैसे करीब 250 गेम थे। इन्हें गिरफ्तार किया गया संदीप माहौर (20) पिता पंचम माहौर धीरज सेन (21) पिता राकेश सेन आजम सेन (22) पिता बंशीलाल सेन आदित्य सेन (18) पिता मुकेश सेन (18) निखिल गुप्ता (18) पिता राजीव गुप्ता (18) रामकुमार धाकड़ (22) पिता बीरेन्द्र धाकड़ निवासी भिंड कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 4क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया। उनसे पूछताछ की जा रही हैं।


