फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट अपने नाम कराने की कोशिश, 6 लोगों पर केस

लुधियाना| थाना सराभा नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर के जरिए प्लॉट अपने नाम कराने की साजिश रचने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमित मोदगिल वासी मॉडल टाउन ने बताया कि बाड़ेवाला अवाणा इलाके में उनकी प्रॉपर्टी है। आरोपियों ने इस प्लॉट को अपने नाम कराने के लिए साजिश रची। इसके लिए उनके पिता मनमोहन सिंह के जाली हस्ताक्षर किए गए और फर्जी कागजात तैयार किए गए। आरोपियों ने खुद को मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी सुनीता बताकर दस्तावेजों पर साइन करवा लिए। अमित मोदगिल के मुताबिक जब उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने 30 जनवरी 2026 को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी। जांच के बाद अधिकारियों ने थाना सराभा नगर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करनाल (हरियाणा) निवासी पवन कुमार, जगराओं निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, बस्ती जोधेवाल निवासी गुलशन सिंह, प्रताप नगर लुधियाना निवासी निर्मल सिंह उर्फ चरणजीत, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *