अमृतसर| आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया इंचार्ज और पंजाब सरकार के रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सतनाम सिंह मठाड़ू ने भाजपा के दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा द्वारा गुरु साहिबान के पवित्र नाम का गलत इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो फैलाना बेहद निंदनीय, शर्मनाक और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला है। मठाड़ू ने कहा कि आप कपिल मिश्रा की इस नीच हरकत की कड़ी निंदा करती है और उनसे तुरंत इस्तीफा देने के साथ विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल मिश्रा पहले भी 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी रह चुके हैं।


