पटना | कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोंड़ में बिना कोई कार्य के मजदूरी राशि का फर्जी तरीके से आहरण किया गया है। यूथ कांग्रेस के सचिव चन्द्रकांत सिंह ने कलेक्टर कोरिया सहित अन्य अफसरों से मामले को लेकर शिकायत की है। इसमें बताया है कि ग्राम पंचायत खोंड़ में पड़त भूमि पर फलदार पौधरोपण सह चारागाह विकास कार्य की स्वीकृति 98 लाख 70 हजार 756 रुपए की हुई थी। स्थल विवाद के कारण जिला प्रशासन ने कार्य को वर्ष 2021 में बंद करा दिया था। इसके बाद भी 18 जुलाई 2023 से मस्टर रोल क्रमांक 17985, 17986, 17987, 14070, 14071, 14072, 14170, 14172, 14177 जिसकी कुल राशि 73755 रूपए मजदूरी का आहरण किया गया, जबिक कार्यस्थल पर कोई कार्य नहीं हुआ। इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।