फलोदी जिला पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 592 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। यह कार्रवाई लोहावट थाना क्षेत्र में की गई। फलोदी के एडीशनल एसपी बृजराजसिंह चारण और सीओ लोहावट नग्रेन्द कुमार के सुपरविजन में लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा पुलिस टीम ने उदयनगर सदरी रोड पर हवाई पट्टी फॉंटा के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी रामकरण पुत्र ओपाराम विश्नोई निवासी उदयनगर सदरी को मोटर साइकिल पर सवार होकर आते हुए पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। तस्करी में काम में ली जा रही बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपी रामकरण के खिलाफ लोहावट पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


