फलोदी में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध की मांग:सर्व समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कानून बनाने की अपील की

फलोदी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को सर्व समाज और पर्यावरण प्रेमियों ने खेजड़ी कटाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने साधु-संतों के सानिध्य में पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्नोई धर्मशाला से हुई शुरूआत
पैदल रैली मंगलवार दोपहर विश्नोई धर्मशाला से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। रैली रेलवे स्टेशन फलोदी, नागोरी चौराहा और आदर्श पुलिस थाना फलोदी के सामने से होते हुए कलेक्टर कार्यालय के पास पुल के नीचे पहुंची। खेजड़ी की कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग
कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण प्रेमियों ने जिला कलेक्टर श्वेता चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खेजड़ी कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और इस संबंध में सख्त कानून बनाने की मांग की गई। सख्त कानून बनाने की अपील
कलेक्टर कार्यालय के सामने साधु-संतों के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। यहां पर्यावरण प्रेमियों ने खेजड़ी कटाई रोकने और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाने और सख्त कानून बनाने की अपील की। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ धरने को भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक खेजड़ी कटाई पर कोई कानून नहीं बनता, तब तक फलोदी जिले में भी खेजड़ी की कटाई नहीं होने दी जाएगी। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जाम्बा महंत संत आनंद प्रकाश महाराज, रघुवर दास महाराज, विवेकानंद, भगवत नंद महाराज फलोदी, सरपंच शीशपाल जांगू (सांवरीज), बचनाराम भादू, अशोक गोदारा (नेवा कानासर), प्रकाश छंगाणी, घेवर खारा, विजय नोखड़ा और मनीषा खारा सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *