फलोदी में ड्रेनेज सिस्टम के काम की घोषणा:बारिश में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात, गर्मियों में पानी की किल्लत के लिए कलेक्टर को बजट

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार आज अपना तीसरा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के कार्य की घोषणा की है। इससे बारिश में जलभराव जैसी समस्याओं से आमजन को राहत मिलेगी। वहीं गर्मियों में समर कंटीजेंसी के लिए जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे पेयजल किल्लत के दौरान नल, हैंडपंप, नलकूप की मरम्मत के साथ टैंकर की व्यवस्था की जा सकेगी। बजट में मिली ये सौगातें.. फलोदी में सड़कों के नवीनीकरण की मांग
हाल ही में फलोदी को नया जिला बनाया गया है। ऐसे में जिले की खराब और जर्जर सड़कों के नवीनीकरण, नए सड़क मार्गों की स्वीकृति और हाईवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने की जोरदार मांग है। बिजली, पेयजल और शिक्षा पर फोकस
भिवाड़ी जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति, नए सब-स्टेशनों की स्थापना और ग्रामीण इलाकों में विद्युत ढांचे के विस्तार की उम्मीद है। साथ ही, भिवाड़ी में पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए स्थायी समाधान, नई जल योजनाएं और शुद्ध पेयजल परियोजनाओं की घोषणा अपेक्षित है। उच्च शिक्षण संस्थान की मांग
फलोदी और आसपास के युवाओं को उच्च शिक्षा, तकनीकी और व्यावसायिक कोर्स के लिए जयपुर या जोधपुर जाना पड़ता है। इसलिए, क्षेत्र में नए व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना की मांग जोर पकड़ रही है, जो स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करेगी। किसानों के लिए सिंचाई और सब्सिडी की आस
क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं, फसल बीमा, सब्सिडी, आधुनिक कृषि तकनीकों और मंडी विकास से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *