राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार आज अपना तीसरा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने फलोदी शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के कार्य की घोषणा की है। इससे बारिश में जलभराव जैसी समस्याओं से आमजन को राहत मिलेगी। वहीं गर्मियों में समर कंटीजेंसी के लिए जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे पेयजल किल्लत के दौरान नल, हैंडपंप, नलकूप की मरम्मत के साथ टैंकर की व्यवस्था की जा सकेगी। फलोदी जिले में नई पंचायत समितियों में सरकारी दफ्तर के साथ प्रदेश में बनी 3467 नई ग्राम पंचायतों में विकास कामों के लिए 3000 करोड़ की लागत से विकास के काम होंगे। बजट में मिली ये सौगातें..
जानिए बजट में क्या-क्या मिला


