फलोदी में ड्रेनेज सिस्टम के काम की घोषणा:12 करोड़ की लागत से बनेगी सड़कें, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल क्रमोन्नत

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने फलोदी शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के कार्य की घोषणा की है। इससे बारिश में जलभराव जैसी समस्याओं से आमजन को राहत मिलेगी। 12 करोड़ की सड़कें बनेगी नगर परिषद फलोदी और नगर पालिका बाप में डंप हाउस में पड़े पुराने कचरे का चरणबद्ध निस्तारण की भी घोषणा की गई। अन्य प्रमुख घोषणाओं में जंभेश्वर तपोस्थली जाम्बा से सुरपुरा तक 12 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, फलोदी-खीचन नागौर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी की डीपीआर, फलोदी के लिए फायर बाइक, नगर परिषद फलोदी में पार्किंग स्थल पर ई-चार्जिंग स्टेशन और फलोदी में औद्योगिक पार्क का विकास शामिल है। फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय और मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए भी बजट आवंटित किया गया है। जिला हॉस्पिटल में बनेगा नशा मुक्ति वार्ड फलोदी जिला हॉस्पिटल में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित किया जाएगा। फलोदी आयुर्वेदिक चिकित्सालय को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में फलोदी में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय और जिलास्तरीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय की स्थापना होगी। सामाजिक कल्याण के लिए फलोदी में बाल गृह और ऑब्जर्वेशन होम्स स्थापित किए जाएंगे, साथ ही सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी होगा। जल संसाधन के तहत कोलायत लिफ्ट नहर सिस्टम की नहरों के पुनर्निर्माण, मरम्मत और आधुनिकीकरण (खिदरित वितरिका सहित) के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। खीचन (फलोदी) वेटलैंड के लिए इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान भी घोषित किया गया है। वहीं गर्मियों में समर कंटीजेंसी के लिए जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे पेयजल किल्लत के दौरान नल, हैंडपंप, नलकूप की मरम्मत के साथ टैंकर की व्यवस्था की जा सकेगी। फलोदी जिले में नई पंचायत समितियों में सरकारी दफ्तर के साथ प्रदेश में बनी 3467 नई ग्राम पंचायतों में विकास कामों के लिए 3000 करोड़ की लागत से विकास के काम होंगे। बजट में ये घोषणाएं भी हुई जानिए बजट में क्या-क्या मिला विधायक पब्बाराम बिश्नोई ने इस बजट को ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने मजदूर, युवा, महिला और किसान को समर्पित बजट पेश किया है, जिसमें फलोदी जिले के विकास के लिए भी अनेक घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को शानदार बजट पेश करने के लिए बधाई दी। …. यह भी पढ़ें राजस्थान- सभी को फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, 5 हजार होमगार्ड के नए पद, 3 हजार संविंदा भर्ती की घोषणा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *